गंगा दशहरा 2023 मुहूर्त (Ganga Dussehra 2023 Muhurat)

गंगा दशहरा 2023 मुहूर्त (Ganga Dussehra 2023 Muhurat)

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की गंगा दशमी तिथि 29 मई को सुबह 11.49 से शुरू होकर 30 मई 2023 को दोपहर 01.07 मिनट तक रहेगी.

स्नान समय – सुबह 04.03 – सुबह 04.43
चर (सामान्य) – सुबह 08.51 – सुबह 10.35
लाभ (उन्नति) – सुबह 10.35 – दोपहर 12.19
अमृत (सर्वोत्तम) – दोपहर 12.19 – दोपहर 02.02
अभिजित मुहूर्त – सुबह 11.51 – दोपहर 12.46

गंगा दशहरा कथा (Ganga Dussehra Katha)

पौराणिक कथा के एक बार महाराजा सगर ने व्यापक अश्वमेध यज्ञ किया. उस दौरान इंद्र ने राजा सगर के यज्ञीय अश्व का अपहरण कर लिया. इस घटना के बाद राजा के 60 हजार पुत्रों ने अश्व को खोजना शुरू किया. समस्त जगह खोजने के बाद अश्व नहीं मिला तब सभी ने पाताल लोक में खोज शुरू की. पृथ्वी की खुदाई की तो कपिल मुनि तपस्या कर रहे थे. इंद्र ने अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा चुराकर कपिल मुनि के आश्रम में ही बांध दिया.