Lust Stories 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, यहा देखो ट्रेलर, जानें कितनी धमाकेदार होगी यह वेब सीरीज

Lust Stories 2 Trailer: 2018 में आई लस्‍ट स्‍टोरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आज लस्ट स्टोरीज 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में प्यार, रोमांस और इमोशंस के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। वहीं स्टार कास्ट की बात करें तो वो भी काफी धमाकेदार है। आइए जानते हैं कि लस्ट स्टोरी 2 कितने धमाकेदार होने वाली है।

 

दमदार है ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की कास्ट
‘लस्ट स्टोरीज 2’ की स्टार कास्ट में कई दमदार और शानदार अभिनेत्रियां शामिल हैं। नीना गुप्ता, काजोल, तमन्ना, मृणाल ठाकुर और तिलोत्तमा शोम जैसी अभिनेत्रियां इस फिल्म की लीड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

 

खासकर, काजोल को लस्ट स्टोरी में देखना दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा, क्योंकि पर्दे पर उन्हें अभी तक इस तरह के किरदारों में नहीं देखा गया है। इनके साथ कुमुद मिश्रा, विजय वर्मा जैसे कलाकार जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं। यह स्टार कास्ट किसी को भी सीरीज देखने के लिए प्रेरित कर सकती है।

 

 

यहा देखो

Lust Stories 2 का ट्रेलर

 

 

लस्‍ट स्‍टोरीज 2 का ट्रेलर नीना गुप्ता के शानदार डायलॉग से शुरू होता है। शुरुआत के कुछ सेकेंड आपकी पूरी कहानी के लिए रूची बढ़ा देंगे।

वहीं स्टार कॉस्ट की बात करें तो आपको एक के बाद एक, कई सेलेब्स ट्रेलर में नजर आएंगे। काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा जैसे कलाकार लस्‍ट स्‍टोरीज 2 में दिखाई देंगे।

प्यार, रोमांस और फनी अंदाज के चारों ओर घूमती इस वेब सीरीज की कहानी हर मोड़ पर फैंस के लिए कुछ नया लेकर आएगी। काजोल की बात करें तो वो इस वेब सीरिज में लव और लस्ट के बीच उलझी नजर आ रही हैं।

इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से तमन्ना और विजय चर्चा में है। ऐसे में फैंस को लस्ट स्टोरीज 2 में दोनों की खास केमिस्ट्री देखने के लिए मिलेगी, जो शानदार नजर आ रही है। तमन्ना ने इस वेब सीरीज में अपनी ‘नो किसिंग पॉलिसी’ को तोड़ा है।

 

यहा देखो

Lust Stories 2 का ट्रेलर

 

विजय-तमन्ना की रियल लाइफ रिलेशनशिप
विजय वर्मा और तमन्ना की रियल लाइफ रिलेशनशिप इन दिनों खूब चर्चा में है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। एक-दूसरे के लिए भावनाएं कुबूल भी कर चुके हैं। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में दोनों की कैमिस्ट्री तापमान बढ़ा सकती है। लस्ट स्टोरीज 2 देखने की यह भी अब एक वजह बन गयी है। विजय वर्मा के लिए तमन्ना ने अपना 18 साल पुराना नो किसिंग रुल ब्रेक तोड़ा है, जिसके चलते वह काफी चर्चा में है।

Leave a Comment